तहसील अंतर्गत स्थित देश का सुविख्यात जैन तीर्थ नैनागिरि में नैनागिरि सहस्त्राब्दि समारोह 1050 - 2050 के अंतर्गत पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में 23 एवं 24 मार्च 2026 को आचार्य चरण प्रतिष्ठा समारोह , वरदत्त विश्राम भवन का लोकार्पण , विशुद्ध सागर ज्ञान केंद्र का शुभारंभ समारोह सहित अनेक मांगलिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं ।
श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र (रेशंदीगिरि) नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी के मंत्री राजेश रागी एवं प्रबंध समिति के प्रचार मंत्री सुरेश सिंघई ने विज्ञप्ति में बताया कि सोमवार दिनांक 23 मार्च को प्रातः 7:00 बजे से तीन मूर्ति मंदिर पारस देशना स्थल एवं पारसनाथ चौबीसी मंदिर में महामस्तकाभिषेक तथा भगवान अजितनाथ का मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा, अपराह्न पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ का नैनागिरि में मंगल प्रवेश होगा , 4:00 बजे जल मंदिर के मानस्तंभ का महामस्तकाभिषेक किया जावेगा एवं शाम 7:00 बजे से विद्वत सम्मेलन होगा नैनागिरि सहस्त्राब्दि समारोह (1050 - 2050) , षटखण्डागम का 1940 वर्षीय समारोह , रचना तिथि- श्रुत पंचमी सन 0087 , षटखण्डागम धवला टीका का 1210 वर्षीय समारोह रचना तिथि 8 अक्टूबर 816 दिन बुधवार , बाबा दौलतराम वर्णी द्वारा विचरित छंदोदय का 124 वर्षीय समारोह , रचना तिथि- अश्विन शुक्ल चतुर्थी बिक्रम संवत 1959 तदनुसार 6 सितम्बर 1902 शनिवार (यहां स्मरणीय है कि इसकी हस्तलिखित निर्यापक मुनिवर श्री अभयसागर जी ने अपने विशेष प्रयासों से खोजकर श्री सुरेश जैन आईएएस को उपलब्ध कराई थी,अब यह भारतीय ज्ञानपीठ से प्रकाशित हो चुकी है) , पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी द्वारा विरचित वस्तुत्व महाकाव्य समारोह , नैनागिरि पुरातत्व संग्रहालय का संस्थापन कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा ।
मंगलवार दिनांक 24 मार्च के प्रातः 7:00 बजे पारसनाथ चौबीसी जिनालय में महामस्तकाभिषेक तथा भगवान संभवनाथ का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा , तत्पश्चात आचार्य चरण प्रतिष्ठा समारोह अंतर्गत आचार्य श्री विद्यासागर जी , गणाचार्य श्री विरागसागर जी तथा स्वेतपिच्छिकाचार्य विद्यानंद जी के चरण प्रतिष्ठा समारोह किया जावेगा एवं पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का मंगल उद्बोधन होगा।
चरण संस्थापक में आचार्य श्री विद्यासागर जी के चरण सिंघई संतोष - पुष्पा जैन बैटरी वाले सागर के सुपुत्र सुभीत - रिचा , सुपौत्र - शुभ , सुपुत्री - श्रेया , सुपुत्र- संदर्भ -सुविधा, सुपुत्री- संस्तुति , शौर्य, सुपौत्र साहस के द्वारा तथा गणाचार्य श्री विराग सागर जी के चरण न्यायमूर्ति विमला - सुरेश जैन आईएएस नैनागिरि में के सुपुत्र विकास डॉ वीनू सिंघई , सुपुत्री विधि , विदुषी , सुपुत्र विधान - निधि सिंघई , सुपौत्र वरेन , सुपौत्र वारि के द्वारा तथा श्वेतपिच्छिकाचार्य श्री विद्यानन्द जी के चरण को श्री युवराज पुत्र- अनुराग, प्रपौत्र- अनिल कुमार पारस दास जैन राष्ट्रीय महामंत्री अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन परिषद श्रीमती रेणु , अनुराधा तथा प्रियल, गुलमोहर पार्क नई दिल्ली के द्वारा संस्थापित किये जावेगे। चरण बेदी के निर्माण में सहयोग पुण्यार्जक श्री सुरेश- पुष्पा सेठ, सुपुत्र कपिल चांदनी, सुपौत्र देवांश, सुपुत्री काव्या ,सुपुत्र नीलेश- निशा, सुपौत्री नव्या , सुपुत्र नीतेश- पूजा , सुपौत्र शिवांश , सुपौत्री कायरा बण्डा है।
अपराह्न वरदत्त विश्राम भवन एवं 10 केव्हीए सोलर पावर प्लांट का लोकार्पण, जैन विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नैनागिरि पुरातत्व संग्रहालय के समीप विशुद्ध सागर ज्ञान केंद्र का शुभारंभ समारोह होगा । जैन आगम ग्रंथों तथा आधुनिक आगम स्वरूप वस्तुत्व महाकाव्य के वृहद संस्करण का संस्थापन , डा. लक्ष्मीचन्द्र जैन जबलपुर द्वारा विरचित जैन दर्शन : एक वैज्ञानिक अनुशीलन का लोकार्पण तथा 4 बजे से ध्वजारोहण किया जावेगा : श्री प्रसन्न कुमार रजनी शाह बीना आयोजित सिद्धचक्र महामण्डल विधान 24 मार्च से 30 मार्च 2026 तक किया जायेगा।
इस दो दिवसीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति श्री उमेश चंद्र माहेश्वरी , न्यायमूर्ति श्री एन. के. जैन जयपुर, न्यायमूर्ति श्रीमती विमला जैन भोपाल, न्यायमूर्ति श्री जरद कुमार जैन इंदौर के साथ ही आमंत्रित विशिष्ट अतिथि के रूप में देश के ख्यातिलब्ध विद्वान प्रतिष्ठाचार्य ब्र. जय कुमार निशांत भैया जी टीकमगढ़ ,पं. सनत कुमार विनोद कुमार रजवांस,डा. अजीत शास्त्री गुरुजी रायपुर सहित अनेक विद्वान, संरक्षक के रूप में दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन , राहुल सिंह लोधी सांसद , जयंत मलैया पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ विधायक दमोह , शैलेन्द्र जैन वरिष्ठ विधायक सागर , एड शैलेंद्र जैन अलीगढ़ अध्यक्ष उत्तरांचल जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी , श्रेष्ठी बाबूलाल योगेश कुमार जैन टीकमगढ़,डा अभय कुमार जैन विदिशा सहित अनेक जनप्रतिनिधि समाजसेवियों को आमंत्रित किया गया है।
जैन तीर्थ नैनागिरि ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष सुरेश जैन आईएएस, मंत्री राजेश जैन रागी बकस्वाहा, प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. पूर्णचंद्र बण्डा, मंत्री देवेन्द्र लुहारी सागर सहित ट्रस्ट एवं प्रबंध समिति के पदाधिकारी व सदस्य तथा क्षेत्रीय जैन समाज ने सभी से इस मौके पर पधार कर लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया हैं।