नैनागिरि तीर्थ वंदना
यहाँ 38 जिनालय पहाड़ी के ऊपर हैं और 16 जिनालय मैदान में सरोवर के निकट हैं। इस प्रकार यहाँ जिनालयों की संख्या 56 है। एक मंदिर सरोवर के मध्य में पावापुरी के समान बना हुआ है। इसे जल-मंदिर कहते हैं। तलहटी के मंदिर एक परकोटे के अंदर बने हुए हैं। यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुषमा के साथ आध्यात्मिक साधना का केन्द्र रहा है। इसी प्राकृतिक वैभव से आकर्षित होकर इस एकान्त निर्जन स्थान में वरदत्त आदि मुनीश्वरों ने इसे अपनी साधना-स्थली बनाया और यहाँ से मुक्ति प्राप्त करके इसे सिद्धक्षेत्र होने का गौरव प्रदान किया।.